तेज गति से जा रहे टाटा-407 ट्रक ने बाइक में मारा धक्का, चालक गंभीर

देवघर : सारठ-देवघर मुख्य पथ पर कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां बजरंगबली मंदिर के समीप तेज गति से जा रहे टाटा-407 ट्रक (जेएच 15 एच 5902) ने सामने से आ रहे बाइक में धक्का मार दिया. घटना में बाइक चालक जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया गांव निवासी पिंटू यादव गंभीर रुप से घायल हो गया. […]
देवघर : सारठ-देवघर मुख्य पथ पर कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां बजरंगबली मंदिर के समीप तेज गति से जा रहे टाटा-407 ट्रक (जेएच 15 एच 5902) ने सामने से आ रहे बाइक में धक्का मार दिया. घटना में बाइक चालक जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया गांव निवासी पिंटू यादव गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया.
यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसके सिर में चोट बतायी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कुंडा थाने के एएसआइ धनंजय सिंह पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक जब्त कर थाना लाया. घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. उसकी टूटी डिक्की से बियर का केन गिरा हुआ था. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि बाइक चालक नशे में था. पुलिस ने बताया कि पिंटू अपने ससुराल सल्लूरायडीह गांव से वापस घर लौट रहा था, तभी यह घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




