जसीडीह बाजार में तीन व कोइलीपहाड़ फीडर में चार घंटे नहीं रहेगी बिजली

देवघर : बुधवार को 11 केवी जसीडीह बाजार फीडर में तीन व 11 केवी कोइलीपहाड़ फीडर क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान जसीडीह क्षेत्र में केबुल को चार्ज किया जायेगा. इस वजह से जसीडीह बाजार फीडर में दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. […]
देवघर : बुधवार को 11 केवी जसीडीह बाजार फीडर में तीन व 11 केवी कोइलीपहाड़ फीडर क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान जसीडीह क्षेत्र में केबुल को चार्ज किया जायेगा.
इस वजह से जसीडीह बाजार फीडर में दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं दूसरी ओर 11 केवी कोइलीपहाड़ फीडर में तार बदलने और नया पोल लगाने का काम किया जायेगा. इस कारण 11 केवी कोइलीपहाड़ फीडर क्षेत्र में दिन के 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी. उक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




