बोरसी से झुलसी महिला, मौत
Updated at : 07 Jan 2020 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : बीती रात बुढ़ैय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ैय गांव में आग तापने के क्रम में एक 70 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी पति सुखदेव पंडित गंभीर रूप से जल गयी. रात भर परिजनों ने वृद्धा की सेवा की. मगर स्थिति खराब होने पर परिजन वृद्धा को लेकर सुबह 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे. यहां ऑन […]
विज्ञापन
देवघर : बीती रात बुढ़ैय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ैय गांव में आग तापने के क्रम में एक 70 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी पति सुखदेव पंडित गंभीर रूप से जल गयी. रात भर परिजनों ने वृद्धा की सेवा की. मगर स्थिति खराब होने पर परिजन वृद्धा को लेकर सुबह 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे. यहां ऑन डयूटी चिकित्सक ने गंभीर रूप से जली कुंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया.
मगर दोपहर 12.50 बजे वृद्धा कुंती देवी का निधन हो गया. चिकित्सक की मानें तो वृद्धा 30 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी. हालांकि इस घटना से चिकित्सक ने बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को सूचित कर दिया था.
सूचना पाकर ओपी की पुलिस भी बर्न वार्ड में पहुंची व परिजनों से घटना के बावत जानकारी प्राप्त की. वृद्धा की पुत्रबधु प्रतिमा देवी पति स्व प्रदीप पंडित ने लिखित आवेदन देकर बताया कि पांच जनवरी की रात उनकी सास बोरसी में आग ताप रहीं थी. इस बीच सोने के क्रम में खटिया में आग लग गयी.
जब तक वो बाहर निकलना चाही तब तक गंभीर रूप से झुलस गयी थी. इस घटना में किसी दूसरे व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है. लिखित आवेदन देने के बाद ओपी पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दी. उसके बाद वो स्थानीय लोगों की मदद से बुढ़ैइ लेकर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




