बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों का हुआ विशेष संशोधन
Published by : BALRAM Updated At : 06 Jun 2026 8:53 PM
मधुपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, बीएलओ घर-घर कर रहे सत्यापन
मधुपुर. विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मधुपुर प्रखंड व शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तेजी से चल रहा है. मतदान केंद्र में बीएलओ 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान कर मैपिंग व सत्यापन कर रहे है. ताकि सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके. शहरी क्षेत्र के बूथ संख्या 179, 191, 192, 193 समेत अन्य मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर व बूथ स्तर पर मतदाताओं के विवरण का मिलान किया गया. बताया जाता है कि एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अद्यतन बनाना है. ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे. पर्यवेक्षकों की निगरानी में यह कार्य पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है. मौके पर बीएलओ गजला शाहीन, फरहा नाज आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










