काशीडीह के बुजुर्गों को तीन माह से नहीं मिली पेंशन, परेशानी

तीन माह से वृद्धा पेंशन बंद, काशीडीह गांव के बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान
चितरा. सरकार की ओर से वृद्धा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि पिछले तीन माह से नहीं मिलने से बड़बाद पंचायत के काशीडीह गांव के कई बुजुर्ग गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. पेंशन नहीं आने से बुजुर्गों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है. गांव के ऊगन मियां, जगन मियां, रहमान मियां, मुस्लिम मियां और रसूल मियां समेत कई लाभुकों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से उनके खातों में पेंशन राशि नहीं आयी है. वे लगातार बैंक जाकर जानकारी ले रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है. बुजुर्गों ने बताया कि वृद्धा पेंशन ही उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा है, जिससे वे दवा, भोजन और अन्य जरूरी खर्च पूरा करते हैं. पेंशन रुक जाने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है और कई लोगों को दवाइयों तथा जरूरी सामान की व्यवस्था करने में भी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर लाभुक आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं है. ऐसे में समय पर पेंशन नहीं मिलने से उनकी समस्याएं और बढ़ गयी है. इस मामले में पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी रघुनंदन सिंह ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर लंबित पेंशन राशि जल्द लाभुकों के खातों में जारी करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार राणा
2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










