लंबित प्रधानमंत्री आवास व आंगनबाड़ी केंद्र को बरसात से पहले पूरा करें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ नीलम कुमारी ने कुशुमथर व बरमोतरा पंचायत में किया निरीक्षण

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर शनिवार को बीडीओ नीलम कुमारी ने कुशुमथर और बरमोतरा पंचायत के विभिन्न गांवों का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को जल्द से आवास निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित आवास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाये, ताकि लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके. इसके अलावा कुसुमथर पंचायत के बगझोनपा गांव में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया. बीडीओ नीलम कुमारी ने मौके पर मौजूद पंचायत सचिव और मुखिया को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले सभी लंबित विकास योजनाओं को हर हाल में पूर्ण किया जाए. उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सही ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया. मौके पर जेई चंद्रशेखर, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, मिथुन कुमार समेत कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola