शिक्षक दिवस पर देवघर में 12 शिक्षकों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली सराहना

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर 12 शिक्षकों को डीएसई मधुकर कुमार ने किया सम्मानित.  | Prabhat Khabar Network

देवघर में शिक्षक दिवस के अवसर पर 12 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. प्रखंड संसाधन केंद्र, देवघर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुगोष्ठी का भी आयोजन हुआ.

विज्ञापन

देवघर : शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र, देवघर की ओर से सभी विद्यालयों के प्रभारी व शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसइ मधुकर कुमार ने की. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्मानित शिक्षकों में उम विद्यालय अंधरीगादर के प्रभारी बैद्यनाथ यादव, उप्रा विद्यालय बनौगा के कुंदन कुमार, उमवि बाघमारा के राजेश कुमार दास, मध्य विद्यालय विवेकानंद की प्रीति कुमारी, प्राइमरी स्कूल कुरुमटांड की शिप्रा कुंडू, प्राथमिक विद्यालय धरवाडीह के चंदन कुमार श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय दर्दमारा की आशा कुमारी, शारदा कन्या बालिका विद्यालय की बेबी कुमारी, मध्य विद्यालय कमला कन्या की सेरोफिना कच्छप, मातृ मंदिर की विशु किरण, मानिकपुर हाइस्कूल के आलोक कुमार और आरमित्रा स्कूल के बिमलेश कुमार पंकज शामिल हैं.

कार्यक्रम का संचालन बंशीधर दुबे ने किया. मौके पर बीआरसी के कर्मियों समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola