बाबा बैद्यनाथ को चढ़ी दही की पांच हांडी, परंपरा के साथ मनाया गया दही कादो पर्व
देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को दही कादो पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके चलते मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे तक बंद रहा. सरदार पंडा ने विधि-विधान से बाबा को दही अर्पित किया.
विशेष पूजा-अर्चना के दौरान एक घंटे बंद रहा बाबा मंदिर का पट
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को दही हांडी यानी दही कादो पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा मंदिर का पट शाम चार बजे से पांच बजे तक बंद रहा.
आपके शहर में

बाबा बैद्यनाथ को अर्पित की गयी पांच हांडी दही
सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ को मिट्टी के पांच हांडी में दही अर्पित किये. पूजा-अर्चना में मंदिर उपचारक भक्तिनाथ फलहारी ने सहयोग किया. बाबा बैद्यनाथ को दही अर्पित करने के बाद मां पार्वती मंदिर में भी दो हांडी दही चढ़ाया गया.

देवी-देवताओं के मंदिरों में भी चढ़ाया गया दही
इसके अलावा बाबा मंदिर परिसर स्थित सभी देवी-देवताओं के मंदिरों में एक-एक हांडी दही अर्पित कर दही कादो की परंपरा का निर्वहन किया गया. पूजा संपन्न होने के बाद निर्धारित समय पर बाबा मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.
परंपरागत पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
परंपरागत पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए