प्रोत्साहन राशि नहीं मिली तो भुखमरी की नौबत, ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की मासिक बैठक में सीआई बिभाष कुमार व अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

ग्राम प्रधानों ने अंचल कार्यालय में मासिक बैठक कर अपनी समस्याओं को उठाया. लंबे समय से लंबित प्रोत्साहन राशि न मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी दी। साथ ही, ग्राम प्रधानों के लिए सभा भवन निर्माण और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की.

विज्ञापन

सारठ : अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ की मासिक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें ग्राम प्रधानों के अधिकारों में हो रही कटौती को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अगस्त 2026 तक की लंबित प्रोत्साहन राशि का यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की. प्रधानों ने कहा कि लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
ग्राम प्रधान की मासिक बैठक में सीआई बिभाष कुमार व अध्यक्ष  | Prabhat Khabar Network
ग्राम प्रधान की मासिक बैठक में सीआई बिभाष कुमार व अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

अंचल कार्यालय में सभा भवन बनाने की मांग

बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधानों के लिए कोई कमरा या भवन उपलब्ध नहीं रहने के कारण कार्यालय आने पर उन्हें बैठने एवं बैठक आदि करने में काफी परेशानी होती है. ग्राम प्रधानों ने प्रधानों के लिए एक सभा भवन के निर्माण की मांग की.

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग

साथ ही सरकारी गौचर व गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की.

बैठकों में कर्मियों की उपस्थिति की मांग

वहीं ग्राम प्रधानों की बैठक में प्रखंड व अंचलकर्मियों के उपस्थित होने की भी मांग की गयी.

मौके पर सीआइ बिभाष कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष जय मोहन तिवारी, प्रधान नरेश भोक्ता, राजेश्वर भोक्ता, अनूप कुमार, कृष्णा प्रसाद तिवारी, सोनालाल किस्कू, छातो मंडल, नागेश्वर महतो, सुशील सोरेन, चरण मरांडी, मिथलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola