शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले देवघर के 33 विद्यालय सम्मानित, शिक्षक दिवस पर बढ़ा शिक्षकों का उत्साह
मोहनपुर हाट के प्रधानाध्यापक पुरूषोत्तम कुमार को सम्मानित करते डीईओ बिनोद कुमार. | Prabhat Khabar Network
देवघर में शिक्षक दिवस के अवसर पर 33 विद्यालयों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया. यह सम्मान शिक्षकों के उत्साह को बढ़ाने वाला साबित हुआ.
देवघर : शिक्षक दिवस पर शनिवार को वार्षिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों व वार्डनों को सम्मानित किया गया. समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार मुख्य अतिथि व एसडीइओ, देवघर सौरभ कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीइओ विनोद कुमार ने कहा कि शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि वास्तविक उपलब्धि तब है, जब विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी को साथ लेकर चले और कोई बच्चा पीछे न छूटे. मौके पर एसडीइओ ने भी अपने विचार रखे.
आपके शहर में

33 विद्यालयों को मिला सम्मान
प्लस-टू हाइ स्कूल वसबरिया के अलावा केंदुआ, देवीपुर, चुल्हिया, घोरमारा, झालर, लखोरिया, चंदाजोरी, सोनारायठाढ़ी, बभनगामा, कुकराहा, पथरड्डा, गोविंदपुर, जगदीशपुर, पथरोल, बसकुप्पी, मारगोमुंडा, पालोजोरी, सरसा, गुलालडीह, सिलगड़िया, तपोवन, बीरमाटी, कोयरीडीह व मोहनपुर हाट सभी प्लस-टू उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य सहित केजीबीवी मोहनपुर, सारवा, सारठ, मधुपुर, करौं, पालोजोरी व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मारगोमुंडा व सोनारायठाढ़ी की वार्डन को भी सम्मान मिला.
सम्मान से बढ़ा शिक्षकों का उत्साह
सम्मान समारोह में एक-एक कर विद्यालयों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. शिक्षकों के चेहरों पर उपलब्धि की खुशी व विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर नयी ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दे रही थी. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन शिक्षक श्रीकांत जायसवाल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए