यात्री की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
Updated at : 03 Jan 2020 3:07 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : नये साल के पहले दिन एक जनवरी को होटल बिंध्यवासिनी के कमरे से बरामद अनुपम कुमार छावछरिया के शव को लेकर नगर थाने में यूडी कांड अंकित किया गया. उक्त मामला उक्त होटल मैनेजर रिखिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 के प्रोफेसर कॉलोनी मुहल्ला निवासी अमर ज्योति की शिकायत पर दर्ज किया गया […]
विज्ञापन
देवघर : नये साल के पहले दिन एक जनवरी को होटल बिंध्यवासिनी के कमरे से बरामद अनुपम कुमार छावछरिया के शव को लेकर नगर थाने में यूडी कांड अंकित किया गया. उक्त मामला उक्त होटल मैनेजर रिखिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 के प्रोफेसर कॉलोनी मुहल्ला निवासी अमर ज्योति की शिकायत पर दर्ज किया गया है. जिक्र है कि अनुपम पिछले तीन साल से उक्त होटल में रह रहे थे. आशंका जतायी है कि उसकी मौत ठंड लगने से हो गयी.
यह भी कहा है कि अनुपम की देखभाल छोटू, अमर व विकास करता था. 31 दिसंबर की शाम में खाना लाकर उन्हें देने गया तो दरवाजा नहीं खोला. एक जनवरी की सुबह में भी दरवाजा खाेलवाने का प्रयास किया. इसके बाद छोटू ने नगर थाने को सूचित किया. इसके बाद देवघर बीडीओ विवेक किशोर बतौर दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे का दरवाजा तोड़वाकर मृतक की लाश निकलवाया.
बीडीओ की मौजूदगी में नगर थाने के एसआइ जैनुल आवेदिन ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. फिलहाल अनुपम के परिजन यहां नहीं पहुंचे हैं. बीडीओ व एसआइ जैनुल ने मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउन में 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए एक आवेदन भी सदर अस्पताल में दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




