आभूषण दुकानदार से मारपीट नकदी व जेवरात की छिनतई
Updated at : 18 Dec 2019 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : मंगलवार की दोपहर में पिस्तौल सहित लाठी, रड, चाकू से लैस होकर 15-20 युवक जत्थे में कचहरी रोड स्थित आभूषण दुकान साईं ज्वेलर्स पहुंचे और दुकानदार साहेब पोखर रोड कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी रोहित कुमार साह को खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद पिस्तौल की बट से मारकर एक ने उसका सिर फाेड़ दिया. बाद […]
विज्ञापन
देवघर : मंगलवार की दोपहर में पिस्तौल सहित लाठी, रड, चाकू से लैस होकर 15-20 युवक जत्थे में कचहरी रोड स्थित आभूषण दुकान साईं ज्वेलर्स पहुंचे और दुकानदार साहेब पोखर रोड कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी रोहित कुमार साह को खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद पिस्तौल की बट से मारकर एक ने उसका सिर फाेड़ दिया.
बाद में अन्य ने भी मिलकर उसकी पिटाई कर दी तथा बैंक से निकालकर लाये नकदी 30000 रुपये की भी छिनतई कर ली. वहीं दुकान के गल्ले से भी 10000 रुपये व 65000 मूल्य के जेवरात उठा लिये. इसके बाद वे लोग धमकी देते हुए दुकान से भाग निकले. पूरा घटनाक्रम उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है.
मामले की सूचना पाकर तुरंत नगर थाने के एसआइ अविनाश गौतम, एएसआइ संजय शर्मा, पीएसआइ प्रवीण कुमार, पुलिसकर्मी रतन ओझा पहुंचे. तब तक आरोपित युवक वहां से भाग निकले थे. घटना में रोहित के सिर व आंख में गंभीर चोट लगी है. नगर पुलिस ने उसे इंजूरी देकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मामले को लेकर रोहित ने नगर थाने में भाकड़ बॉस सहित रोहन उर्फ बंटी, ऋतिक व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. इधर, पूछने पर नगर पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि हमला करने आये युवकों का तीन दिन पूर्व स्टेशन के समीप किसी बात को लेकर झंझट हुई थी. उसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिये जाने की बात पता चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




