बालू घाट जाने के परती व गोचर भूमि पर रास्ता बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2019 1:11 AM
सारठ : सारठ के बालू घाटों में वैधानिक रूप से बालू का उठाव के लिए पंजाब की मेसर्स शिवम धीर कंपनी के कंट्रैक्टर के नाम से हुआ है. जिसेे सारठ क्षेत्र से होकर गुजर रही अजय नदी के रानीगंज बालू घाट का टेंडर दिया गया है. इसके लिए बालू घाट जाने के लिए परती व […]
सारठ : सारठ के बालू घाटों में वैधानिक रूप से बालू का उठाव के लिए पंजाब की मेसर्स शिवम धीर कंपनी के कंट्रैक्टर के नाम से हुआ है. जिसेे सारठ क्षेत्र से होकर गुजर रही अजय नदी के रानीगंज बालू घाट का टेंडर दिया गया है. इसके लिए बालू घाट जाने के लिए परती व गोचर जमीन पर संवेदक रास्ता बना रहा है.
संवेदक के इस रवैये से रानीगंज के ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है. ग्रामीणों ने इस रास्ते से होकर बालू के उठाव का विरोध किया है. मालूम हो कि एक नवंबर को बालू घाट का उदघाटन करने पहुंचे सीओ साकेत कुमार सिन्हा को भी स्थिति से अवगत कराया था. जिसपर सीओ सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बैठकर इस विवाद को सुलझाने का कहा था. बतादे कि करीब दस वर्ष से विवाद चल रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बन गोचर भूमि की उपयोगिता नष्ट हो जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा आवंटित एरिया का सीमांकन भी नही किया गया है और न ही बोर्ड लगाया है इसको लेकर कभी भी खूनी संघर्ष होने की आशंका गहराती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










