पुराना सदर अस्पताल परिसर खाली करे स्वास्थ्य विभाग

देवघर : 10 अक्तूबर को दिशा की बैठक में लिये गये निर्णय के बाद नगर निगम ने पुराना सदर अस्पताल पर अपना दावा ठोंक दिया है. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर पुराना सदर अस्पताल को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है. पुराना सदर अस्पताल की […]
देवघर : 10 अक्तूबर को दिशा की बैठक में लिये गये निर्णय के बाद नगर निगम ने पुराना सदर अस्पताल पर अपना दावा ठोंक दिया है. नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर पुराना सदर अस्पताल को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है.
पुराना सदर अस्पताल की जमीन पर नगर निगम प्रशासन पार्क व पार्किंग प्लेस बनायेगा. इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि जितनी जल्दी जमीन पर निगम का स्वामित्व होगा, उतनी जल्दी पार्क व पार्किंग प्लेस बनाने में तेजी आयेगी. इसके लिए जमीन को खाली कराना आवश्यक है. जमीन खाली होने के बाद इसकी मापी करायी जायेगी. इसके बाद डीपीआर तैयार होगा.
ज्ञात हो कि 10 अक्तूबर को सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में पुराना सदर अस्पताल की जमीन पर गार्डेन व पार्किंग प्लेस बनाने का निर्णय लिया गया था. वर्तमान में शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इस कारण शहर में हर दिन जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है. यत्र-तत्र वाहन लगने से सभी काे परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




