देवघर : सवा लाख से अधिक कांवरियों ने किया जलार्पण
Updated at : 07 Aug 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवारी पर जलार्पण करने से वंचित रह गये 15 हजार कांवरियों ने मंगलवार को किया जलार्पण देवघर : सावन की तीसरी सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ के बाद मंगलवार को कांवरियों की रफ्तार में कमी देखी गयी. अहले सुबह पट खुलने से पहले कांवरियों की कतार करीब चार किमी दूर बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी […]
विज्ञापन
सोमवारी पर जलार्पण करने से वंचित रह गये 15 हजार कांवरियों ने मंगलवार को किया जलार्पण
देवघर : सावन की तीसरी सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ के बाद मंगलवार को कांवरियों की रफ्तार में कमी देखी गयी. अहले सुबह पट खुलने से पहले कांवरियों की कतार करीब चार किमी दूर बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी थी. वहीं दिन ढलने के साथ कतार सिमटती चली गयी. सुबह पौने चार बजे से अरघा के माध्यम से आम कांवरियों के लिए जलार्पण प्रारंभ किया गया.
इससे पहले सोमवार को करीब 15 हजार कांवरिये जलार्पण से वंचित रह गये थे. वे सभी कांवरिये पूरी रात कतार में ही रह गये तथा अहले सुबह पट खुलते ही बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया. दोपहर करीब एक बजे से कांवरियों की कतार बीएड कॉलज से संचालित की जाने लगी. वहीं दोपहर दो बजे से कतार को जलसार चिल्ड्रेन पार्क से संचालित करने का कार्य पट बंद होने तक जारी रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




