शिवगंगा व बाबा मंदिर के आसपास के इलाके में छह घंटे गुल रहेगी बिजली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 4:49 AM
देवघर : आइपीडीएस विद्युत योजना के तहत बुधवार को कनेक्शन शिफ्टिंग का कार्य बिजली विभाग की अोर से किया जायेगा. इस वजह से शिवगंगा अौर सिटी वन फीडर क्षेत्र में छह घंटे बिजली कटी रहेगी. इसी क्रम में शिवगंगा व बाबा मंदिर के आसपास का इलाका- भारती होटल से सरिता होटल तक, जलसार रोड आदि […]
देवघर : आइपीडीएस विद्युत योजना के तहत बुधवार को कनेक्शन शिफ्टिंग का कार्य बिजली विभाग की अोर से किया जायेगा. इस वजह से शिवगंगा अौर सिटी वन फीडर क्षेत्र में छह घंटे बिजली कटी रहेगी.
इसी क्रम में शिवगंगा व बाबा मंदिर के आसपास का इलाका- भारती होटल से सरिता होटल तक, जलसार रोड आदि में दिन के 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक शिफ्टिंग का काम होगा. इस वजह से पटेल चौक से सरिता होटल तक, भारती होटल के आसपास, सरदार पंडा लेन, एचके साह लेन में बिजली प्रभावित रहेगी. यह जानकारी जेई आरएस राम ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










