दुबई में छात्रों को बॉलीवुड डांस सिखाएगा झारखंड का लाल

देवघर : देवघर के आमबाड़ी निवासी विधि कश्यप उर्फ मनन दुबई के विद्यार्थियों को बॉलीवुड का डांस सिखायेंगे. उन्हें दुबई के क्रिस्टल डांस एकेडमी ने आमंत्रित किया है. विधि आठ अक्तूबर को दो माह के लिए दुबई जा रहे हैं. वहां के अल-नहाद शहर में रहेंगे. इसी शहर से विभिन्न शहरों में बॉलीवुड डांस सिखाने […]
देवघर : देवघर के आमबाड़ी निवासी विधि कश्यप उर्फ मनन दुबई के विद्यार्थियों को बॉलीवुड का डांस सिखायेंगे. उन्हें दुबई के क्रिस्टल डांस एकेडमी ने आमंत्रित किया है. विधि आठ अक्तूबर को दो माह के लिए दुबई जा रहे हैं. वहां के अल-नहाद शहर में रहेंगे. इसी शहर से विभिन्न शहरों में बॉलीवुड डांस सिखाने जायेंगे. क्रिस्टल डांस एकेडमी के शेखर अग्रवाल ने दो माह का एग्रीमेंट किया है.
देवघर डॉल्फिन डांस एकेडमी के निदेशक सह विधि कश्यप के गुरु अजीत केशरी ने इस पर खुशी जाहिर की है. श्री केशरी ने बताया कि विधि बहुत ही मेहनती लड़का है. वह 2007 में एकेडमी से जुड़ा. वह कम समय में ही कठिन मेहनत कर अन्य साथियों से आगे निकल गया था. डांस के प्रति जज्बा व समर्पण का भाव बहुत आगे ले जायेगा. वह आठ अक्टूबर 2018 को दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




