बकरीद को लेकर मधुपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील

मधुपुर : बकरीद से पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मधुपुर. बकरीद पर्व के पूर्व संध्या पर बुधवार शाम मधुपुर पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. यह फ्लैग मार्च मधुपुर थाना से शुरू होकर गांधी चौक, एसआर डालमिया रोड, खलासी मोहल्ला, पनाहकोला, भेड़वा, स्टेशन रोड, राजबाड़ी रोड, बावनबीघा, चांदमारी सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस ने लोगों से बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा करने, अनावश्यक भीड़ से बचने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या आवश्यक जानकारी को तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता समेत पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










