देवघर में श्रावणी मेला से पहले श्राइन बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते धर्म रक्षिणी के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर श्राइन बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने की मांग की है।

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों के बीच पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने बाबा बैद्यनाथ-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार (श्राइन बोर्ड) की बैठक जल्द बुलाने की मांग की है. सभा के अध्यक्ष सह बाबा बैद्यनाथ-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र (श्राइन बोर्ड) विकास प्राधिकार के सदस्य डॉ सुरेश भारद्वाज ने रविवार को मुख्यमंत्री सह श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर इस संबंध में अनुरोध किया है. पत्र में कहा गया है कि बाबा बैद्यनाथ-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र में श्रावणी मेला का संचालन श्राइन बोर्ड के माध्यम से होता है. लगभग दो वर्ष पहले रांची में श्राइन बोर्ड की बैठक मात्र दस मिनट के लिए हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना

इसके बाद बैठक नहीं होने से प्रशासनिक पदाधिकारी अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि शीघ्र दर्शनम के नाम पर श्रद्धालुओं को सड़क पर कतारबद्ध किया जा रहा है. साथ ही कहा गया है कि श्रावणी मेला से जुड़े व्यापक निर्णय एवं बजट की स्वीकृति श्राइन बोर्ड की बैठक में ही संभव है तथा कई अन्य महत्वपूर्ण विषय भी बैठक में ही तय किए जा सकते हैं. सभा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेला से पूर्व श्राइन बोर्ड की बैठक शीघ्र आहूत की जाए. साथ ही 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के दिन बैद्यनाथधाम पहुंचकर श्रावणी मेला का उद्घाटन करने का भी अनुरोध किया गया है. इससे पहले धर्मरक्षिणी कार्यालय में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की बैठक हुई जिसमें आशय का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष के अलावा महामंत्री निर्मल मंटू, संजय मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. 00फोटो देखकर और नाम जोड़ लीजिएगा..संजीव नहीं देखा है अभी तक इसलिए बना दिए


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola