निर्माण के एक दिन बाद ही सड़क में कई जगहों में आयीं दरार

Updated:
विज्ञापन
निर्माण के एक दिन बाद ही सड़क में कई जगहों में आयीं दरार

पालोजोरी: तेलंगा-दुबराजपुर सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलंगा-दुबराजपुर सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी किये जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. बुधवार को बरमसिया गांव के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण पीसीसी सड़क बनने के एक ही दिन बाद कई स्थानों पर दरारें दिखायी देने लगी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जब एजेंसी के लोगों से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया. ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में घटिया किस्म के बालू का उपयोग किया जा रहा है, वहीं, गिट्टी और सीमेंट की मात्रा भी मानक के अनुरूप नहीं डाली जा रही है. स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा निर्माण स्थल पर बाहर एक जगह बालू और गिट्टी को एक ही वाहन में मिलाकर लाया जाता है और सीधे सड़क पर ढलाई कर दी जाती है. इस प्रक्रिया के दौरान सड़क की सतह पर मौजूद मिट्टी की भी सफाई नहीं की जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता और प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं दी जाती कि निर्माण कार्य में किस अनुपात में गिट्टी, बालू और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. उनका आरोप है कि पारदर्शिता की कमी और लापरवाही के कारण ही सड़क बनने के तुरंत बाद उसमें दरारें पड़ रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं, संवेदक छत्तीस पंडित के मुंशी ने कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हो रहा है. यह सड़क का निर्माण लगभग 3.5 किलोमीटर होना है. — ग्रामीणों ने तेलंगा-दुबराजपुर सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का लगाया आरोप तेलंगा-दुबराजपुर सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola