23 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? बिहार-झारखंड समेत चेक करें इन शहरों के नए रेट

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. गुरुवार, 23 जुलाई को ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया और 95.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. वहीं WTI क्रूड भी 86.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे माहौल में देशभर के लिए आज यानी 23 जुलाई के पेट्रोल और डीजल के नए रेट भी जारी कर दिए गए हैं. कई शहरों में कीमतें स्थिर हैं, जबकि बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में बदलाव देखने को मिला है.

आज पेट्रोल के दाम कहां बदले?

देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि बिहार और झारखंड के कई शहरों में पेट्रोल महंगा और सस्ता दोनों हुआ है. पटना में पेट्रोल 76 पैसे महंगा होकर 114.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि रांची में 1.02 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना114.13113.37+0.76
बेगूसराय114.15113.94+0.21
भागलपुर114.14114.37-0.23
दरभंगा114.50114.16+0.34
गया114.13114.31-0.18
मुजफ्फरपुर114.50114.10+0.40
रांची105.17106.19-1.02
देवघर104.99104.990.00
धनबाद104.99105.36-0.37
जमशेदपुर 106.51105.28+1.23
लखनऊ101.89101.86+0.03
नोएडा101.89101.96-0.07
दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.50113.51-0.01
चेन्नई107.76107.760.00
बेंगलुरु111.68111.680.00
गुरुग्राम102.97102.970.00
भोपाल114.75114.54+0.21

डीजल के रेट में क्या बदलाव हुआ?

डीजल की कीमतों में भी आज कई शहरों में बदलाव देखने को मिला. पटना में डीजल 74 पैसे महंगा होकर 100.10 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. दूसरी ओर रांची में डीजल 90 पैसे सस्ता हुआ है. बाकी शहरों में कीमतें पहले जैसी बनी हुई हैं. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना100.1099.36+0.74
बेगूसराय100.1099.90+0.20
भागलपुर100.08100.30-0.22
दरभंगा100.42100.10+0.32
गया100.10100.26-0.16
मुजफ्फरपुर100.42100.05+0.37
रांची100.41101.31-0.90
देवघर100.21100.210.00
धनबाद100.21100.56-0.35
जमशेदपुर 101.62100.48+1.14
लखनऊ95.3695.360.00
नोएडा95.3795.44-0.07
दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.5599.550.00
बेंगलुरु99.5699.560.00
गुरुग्राम95.6495.640.00
भोपाल99.8499.64+0.20

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत सिर्फ कच्चे तेल पर निर्भर नहीं करती. इनके रेट तय करने में इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग लागत और ट्रांसपोर्ट खर्च भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसी वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग होती हैं. 

ये भी पढ़ें: 22 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, बिहार-झारखंड के कई शहरों में बदले दाम



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola