सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें कोई भी योग्य व्यक्ति: शशांक शेखर
Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 27 May 2026 9:39 PM
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सारठ में वृहद जागरूकता कार्यक्रम
सारठ. बीडीओ सारठ की देखरेख में आदिवासी व पीवीटीजी समुदाय के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिह्नित गांवों में बेनिफिशियरी सिचुएशन कैंप का वृहद आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रखंड के झिलुआ, बगड़बरा, केचुआबाक, बड़बाद, सबैजोर और बोचबांध गांवों में आयोजित हुआ. इसको लेकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय व आदिवासी समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है. इन योजनाओं में आधार कार्ड, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जन धन योजना, विधवा पेंशन, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना तथा पीएम उज्ज्वला योजना शामिल है. उन्होंने बताया कि अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी दस्तावेज या लाभ से वंचित न रहे. सभी योग्य लाभुकों के आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे भविष्य में वे सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य तथा विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. — सारठ में धरती आबा अभियान के तहत आदिवासियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित झिलुआ समेत छह गांवों में बेनिफिशियरी सिचुएशन कैंप, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर आदिवासी व पीवीटीजी समुदाय के लिए जागरूकता अभियान तेज, कई योजनाओं से जोड़ने की पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










