सूचना, शिक्षा व संचार का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की दें जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2014 11:03 AM
देवघर: स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से आम जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से होटल महादेव के सभागार में मंगलवार को दो दिवसीय प्रमंडलीय आइइसी कार्यशाला की शुरुआत हुई. सीएस डॉ दिवाकर कामत ने इसकी विधिवत शुरुआत की. कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा आइसी (इंफॉरमेरशन एजुकेशन कम्यूनिकेशन) का ज्यादा से […]
देवघर: स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से आम जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से होटल महादेव के सभागार में मंगलवार को दो दिवसीय प्रमंडलीय आइइसी कार्यशाला की शुरुआत हुई. सीएस डॉ दिवाकर कामत ने इसकी विधिवत शुरुआत की.
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा आइसी (इंफॉरमेरशन एजुकेशन कम्यूनिकेशन) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर परिवार नियोजन, मोतियाबिंद ऑपरेशन को बढ़ावा देने, मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराने के लिए बेहतर माध्यम के इस्तेमाल पर चर्चा की गयी.
इस दौरान लोगों को जागरूक बनाने के लिए टीवी, रेडियो, मीडिया, समाचार पत्र व विज्ञापन के अलावा नुक्कड़ नाटक के जरिये बेहतर संवाद स्थापित कर जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराने पर सहमति बनी. मौके पर संप के सभी जिलों के एसीएमओ, डीपीएम, जिला सहिया को-ऑर्डिनेटर, हेल्थ एजुकेटर आदि मौजूद थे. बुधवार को कार्यशाला में लोगों को नयी जानकारी से अवगत कराया जायेगा. जबकि गुरुवार को प्रखंड स्तरीय चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










