दूल्हा-दुल्हन सहित तीन मरे डेढ़ दर्जन लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 3:34 AM
दुमका/हंसडीहा : दुमका-हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर कसवा मोड़ के समीप बस व बोलेरो में हुई भीषण टक्कर में एक नवदंपती सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीनों मृतक बोलेरो में सवार थे. इस घटना में बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति व बस में सवार डेढ़ दर्जन लोग भी घायल हो […]
दुमका/हंसडीहा : दुमका-हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर कसवा मोड़ के समीप बस व बोलेरो में हुई भीषण टक्कर में एक नवदंपती सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. तीनों मृतक बोलेरो में सवार थे. इस घटना में बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति व बस में सवार डेढ़ दर्जन लोग भी घायल हो गये हैं. ये सभी मारगोमुंडा(मधुपुर) से बांका स्थित पुनसिया जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, सुपरफास्ट बस नाम की यात्री बस बीआर-38पी/8298 भागलपुर से तारापीठ एक विवाह समारोह में बरातियों को लेकर तेज गति में जा रही थी. जबकि विपरीत दिशा से बोलेरो जेएच-10एल/ 8401 मधुपुर इलाके के फुलची गांव, थाना मारगोमुंडा जिला देवघर से नवविवाहिता को विदाई करा कर पति व देवर बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया ले जा रहे थे. इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार रवि कुमार राय एवं उसकी पत्नी रोमा राय तथा चचेरे भाई अमित कुमार राय की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










