बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, दूसरे दिन जोरिया के पास मिला शव

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय युवक बाबर अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. परिजनों ने युवक हत्या की आशंका जतायी है

विज्ञापन

पालोजोरी. थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय युवक बाबर अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक का शव गांव के पास स्थित खुशरूगढ़ा जोरिया के गड्ढे से बरामद किया गया. सुबह शौच और मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने पहले जोरिया के पास जेएच 15 एएफ-4296 नंबर की बाइक गिरी हुई देखी. आसपास खोजबीन करने पर गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. घटना की जानकारी मिलने पर पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से मोबाइल समेत कई सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया. मृतक के पिता मजीद मियां ने बताया कि बाबर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. बाद में मोबाइल भी बंद हो गया, जिससे परिवार चिंतित हो उठा. गुरुवार सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली. परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए सुनसान जगह पर फेंका गया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या दुर्घटना का. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola