गाय पालन से जुड़ेंगे एयरपोर्ट के विस्थापित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2018 3:33 AM
देवघर : नैयाडीह में बसाये जाने वाले देवघर एयरपोर्ट के 529 विस्थापितों को गाय पालन की योजना से जोड़ कर रोजगार देने की तैयारी चल रही है. नाबार्ड ने विस्थापित परिवारों का सर्वे शुरू किया है, इसमें वैसे परिवारों को शामिल किया जायेगा, जो गाय पालन व फूलों की खेती करने को इच्छुक हैं. राष्ट्रीय […]
देवघर : नैयाडीह में बसाये जाने वाले देवघर एयरपोर्ट के 529 विस्थापितों को गाय पालन की योजना से जोड़ कर रोजगार देने की तैयारी चल रही है. नाबार्ड ने विस्थापित परिवारों का सर्वे शुरू किया है, इसमें वैसे परिवारों को शामिल किया जायेगा, जो गाय पालन व फूलों की खेती करने को इच्छुक हैं. राष्ट्रीय पशुधन कार्यक्रम के तहत नाबार्ड से अनुदान पर विस्थापितों को गाय मुहैया करायी जायेगी. साथ ही दूध की खपत के लिए मार्केट भी उपलब्ध कराया जायेगा. नाबार्ड से विस्थापितों को गाय पालन के लिए तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिया जायेगा. उसके बाद कलस्टर स्तर पर अनुदान पर गाय दी जायेगी. दूध की खपत के लिए झारखंड मिल्क फेडरेशन द्वारा नैयाडीह में ही दूध कलेक्शन सेंटर खोला जायेगा. इसमें विस्थापित उचित दर पर दूध इस कलेक्शन सेंटर में देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










