देवघर विधायक नारायण दास पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2018 5:36 AM
विज्ञापन
देवघर : बुधवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने देवघर विधायक नारायण दास के वाहन पर पथराव कर दिया. इस घटना में वाहन चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया. वहीं विधायक नारायण दास व उनके परिजन बाल-बाल बच गये. विधायक पत्नी रीता भारती, बेटी शिवानी व नाती अर्णव के साथ अपने पैतृक गांव राधेमोहडार-कोयरीडीह […]
विज्ञापन
देवघर : बुधवार की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने देवघर विधायक नारायण दास के वाहन पर पथराव कर दिया. इस घटना में वाहन चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया. वहीं विधायक नारायण दास व उनके परिजन बाल-बाल बच गये. विधायक पत्नी रीता भारती, बेटी शिवानी व नाती अर्णव के साथ अपने पैतृक गांव राधेमोहडार-कोयरीडीह जा रहे थे. इसी क्रम में धरवाडीह से आगे एक पुलिया के पास उनकी स्कॉर्पियो (जेएस15 जे 0021) पर पत्थर से हमला किया गया.
हमला में चालक सत्या (30 वर्ष ) के हाथ में चोट लग गयी. गाड़ी मेें विधायक के दो बॉडीगार्ड भी मौजूद थे. हमले में विधायक व उनका परिवार सुरक्षित हैं. घटनास्थल पर काफी अंधेरा पसरा था. पत्थर का प्रहार इतना जोर था कि गाड़ी के आगे की खिड़की के दोनों ओर का शीशा टूट कर गिर गया. गाड़ी अनियंत्रित होते ही विधायक के निर्देश पर ड्राइवर को गाड़ी को तेजी से भगाते हुए बसतपुर के पास रोका.
बसतपुर से विधायक ने हमला की सूचना देवघर एसपी को दूरभाष पर दी. एसपी के निर्देश पर जसीडीह की पुलिस घटनास्थल पहुंची. साथ ही स्कॉट करते हुए पुलिस टीम ने विधायक व उनके परिवार को घर पहुंचाया. घटना के बाद पूरा परिवार डरा सहमा है.
हमले को राजनीतिक दुश्मनी बताया
विधायक नारायण दास ने जानलेवा हमला को राजनीति दुश्मनी करार दिया. उन्होंने कहा कि जान मारने की नीयत को कोई राजनीति दुश्मन ही पहले से घात लगाकर बैठा होगा. सरकार व प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए. अगर जनप्रतिनिधि की सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम जनता का क्या होगा. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जानकारी मौखिक रूप से जसीडीह थाना प्रभारी को दिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत भी दी जायेगी. थाना प्रभारी ने विधायक से पूरे घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










