जमीन से फूटा फव्वारा हजारों लीटर पानी बहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2018 9:35 AM

विज्ञापन

मरम्मत में लगेंगे दो दिन, मंदिर व आसपास क्षेत्र में नहीं होगी जलापूर्ति देवघर : बमबम बाबा पथ स्थित हंसकूप जलमीनार के सामने मुख्य जलापूर्ति पाइप फट गया. इससे मंगलवार की सुबह पानी का फव्वारा फूट पड़ा तथा करीब 20 फीट ऊपर तक पानी का फव्वारा निकलने लगा. इससे हजारों लीटर पानी बह गया. पाइप […]

विज्ञापन
मरम्मत में लगेंगे दो दिन, मंदिर व आसपास क्षेत्र में नहीं होगी जलापूर्ति
देवघर : बमबम बाबा पथ स्थित हंसकूप जलमीनार के सामने मुख्य जलापूर्ति पाइप फट गया. इससे मंगलवार की सुबह पानी का फव्वारा फूट पड़ा तथा करीब 20 फीट ऊपर तक पानी का फव्वारा निकलने लगा.
इससे हजारों लीटर पानी बह गया. पाइप फटन से अब दो दिनों तक मंदिर सहित आसपास के लोगों को सप्लाइ वाटर नहीं मिल पायेगा. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग के काम के दौरान जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप फट गया. यह दो जगह फटा है. पानी का फव्वारा निकलने से यहां लोगों की भीड़ लग गयी. राहगीरों ने इसकी सूचना पार्षद शैलजा देवी को दी. इसके बाद निगम में सूचना देकर पानी बंद कराया गया.
कहां-कहां नहीं होगी पानी की सप्लाई : बमबम बाबा पथ, पं बीएन झा पथ, बाबा मंदिर, सरदार पंडा लेन, शिवगंगा लेन, आशुतोष भगत लेन, चक्रवर्ती लेन, गोविंद खवाड़े लेन
विभागों में नहीं रहता है सामंजस्य : विभागों में आपसी तालमेल नहीं रहने से समस्या हो रही है. जमुनाजोर के पास एनएच निर्माण के क्रम में तीन बार पाइप फटा. अब अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य में पाइप फट गया.
क्या कहते हैं जल प्रभारी: निगम के जल प्रभारी समीर सिन्हा ने कहा कि मंगलवार को सप्लाइ वाटर बंद कर पाइप से पानी निकाला गया. बुधवार को मरम्मत का कार्य शुरू होगा. इसमें दो दिन लग सकता है. पाइप सूखने के बाद ही वेल्डिंग का काम होगा. इसके बाद ही पानी की सप्लाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola