किसानों को मिलेगी 25 फीसदी फसल बीमा राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2018 9:51 AM

विज्ञापन

देवघर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिन किसानों ने धान की फसलों का बीमा कराया है, उन्हें बीमा राशि का 25 फीसदी पैसा देने की तैयारी विभागीय स्तर पर चल रही है. रांची में हुई पीएम फसल बीमा की समीक्षा बैठक में सहमति बनने के बाद कृषि सचिव ने […]

विज्ञापन
देवघर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिन किसानों ने धान की फसलों का बीमा कराया है, उन्हें बीमा राशि का 25 फीसदी पैसा देने की तैयारी विभागीय स्तर पर चल रही है.
रांची में हुई पीएम फसल बीमा की समीक्षा बैठक में सहमति बनने के बाद कृषि सचिव ने जिले के डीसी, डीसीओ व डीएओ से पिछले वर्ष हुई फसल बीमा की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. कृषि सचिव ने 20 जुलाई 2017 धान आच्छादन रोपनी की रिपोर्ट मांगी है, देवघर डीसी ने देवघर राहुल कुमार सिन्हा ने जिले में कुल 7005 हेक्टेयर भूमि में 20 जुलाई से पहले धान के फसलों के अच्छादन रोपनी की रिपोर्ट कृषि सचिव को भेज दी है. अब विभाग इस रिपोर्ट पर समीक्षा कर भुगतान की प्रक्रिया में आगे बढ़ेगी. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मापदंड के अनुसार पिछले वर्ष 19 जुलाई तक 20 फीसदी से कम रोपनी होने पर बीमा राशि का 25 फीसदी भुगतान किसानों को कर दिया जायेगा. पिछले वर्ष फसल बीमा में धान की प्रीमियम राशि 420 रुपया प्रति एकड़ व बीमित राशि 21,000 रुपये थी. अगर किसान को बीमित राशि का 25 फीसदी भुगतान किया गया तो उन्हें 5,225 रुपया प्रति एक की दर से मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola