सारवां में करंट से युवक की मौत, छाया मातम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2018 9:51 AM

विज्ञापन

सारवां : मझीलाडीह गांव में मजदूरी के लिए गये गांव नागो मंडल के पुत्र कन्हैया मंडल (23) की मौत 440 वोल्ट के तार के करंट की चपेट में आ जाने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया की एक साल पहले ही शादी हुई थी. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता […]

विज्ञापन
सारवां : मझीलाडीह गांव में मजदूरी के लिए गये गांव नागो मंडल के पुत्र कन्हैया मंडल (23) की मौत 440 वोल्ट के तार के करंट की चपेट में आ जाने से हो गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि कन्हैया की एक साल पहले ही शादी हुई थी. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. गांव के ही मुनका वर्मा के यहां मजदूरी करने गया था . काम करने के दौरान बिजली का तार गिर गया. वह उसकी चपेट में आ गया. शोर करने पर ग्रामीणों ने उसे किसी तरह तार पर से हटाया. इलाज के लिए उसे देवघर ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया राम किशोर सिंह व विधायक बादल पत्रलेख मृतक के घर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी. कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली हर संभव सहायता मृतक के परिवार को दिलायी जायेगी. मृतक अपने पीछे माता-पिता व अपनी पत्नी को छोड़ गया है. मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. मां पछाड़ खा कर गिर रही थी. कह रही थी कि अभी कुछ घंटे पहले तो ठीक था. क्या हो गया इसे, बोलता क्यों नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola