बाइक सवार की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2018 9:17 AM

विज्ञापन

देवघर : गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह बैजनाथपुर गांव निवासी गजाधर प्रसाद राउत (45) की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, देर रात में घर से गजाधर कुछ सामान खरीदने तीरनगर चौक पर गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजन उसे खोजने निकले. खोजबीन के […]

विज्ञापन
देवघर : गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह बैजनाथपुर गांव निवासी गजाधर प्रसाद राउत (45) की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, देर रात में घर से गजाधर कुछ सामान खरीदने तीरनगर चौक पर गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजन उसे खोजने निकले. खोजबीन के क्रम में देखा गया कि सारवां-तीरनगर मुख्य पथ पर गजाधर बाइक से गिरा हुआ था.
परिजन उसे उठाकर सदर अस्पताल ले गये तो ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसकी लाश को घर ले गये. गुरुवार सुबह में मोहनपुर पुलिस गजाधर के घर पहुंची और उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की जानकारी पाकर पूर्व मंत्री मृतक के घर पर परिजनों को सांत्वना देने भी पहुंचे.
हेलमेट होता तो बच सकता था गजाधर: गजाधर बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था. अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसके सिर में चोट नहीं लगती और उसकी जान बच भी सकती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola