छापेमारी में चोरी की छह बाइक बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 6:07 AM
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुराना बागरा गांव निवासी राजेश यादव की बाइक मंगलवार को चोरी कर भागने वाला ललन सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया. पुलिस ने छापेमारी कर सारवां के बनियाडीह निवासी ललन सिंह के घर से दो, उसके गिरोह के अमित सिंह के घर से […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुराना बागरा गांव निवासी राजेश यादव की बाइक मंगलवार को चोरी कर भागने वाला ललन सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया. पुलिस ने छापेमारी कर सारवां के बनियाडीह निवासी ललन सिंह के घर से दो, उसके गिरोह के अमित सिंह के घर से दो व रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी संजय गुप्ता के घर से दो चोरी की बाइक बरामद की है.
इस मामले में मोहनपुर थाने में ललन सिंह, अमित सिंह व संजय गुप्ता पर बाइक चोरी कर खपाने की एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने बुधवार को ललन सिंह को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.
सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस ललन के गिरोह के अन्य सदस्य अमित सिंह व संजय गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पड़ताल कर रही है. चोरी गयी अधिकांश बाइक मोहनपुर व रिखिया थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. बुधवार को कई लोग चोरी गयी अपनी बाइक की पहचान के लिए थाना पहुंचे. इस दौरान रिखिया थाना के रामपुर निवासी गोपाल मोदी व मोहनपुर थाना चकरमा निवासी जीतू झा ने अपनी चोरी गयी बाइक की पहचान की.
सारवां के ललन के घर से दो बाइक बरामद
मंगलवार को मोहनपुर के पुराना बागरा निवासी राजेश यादव सुबह आठ बजे अपनी गलैमर बाइक तीरनगर स्थित एक ढाबा के बाहर खड़ी कर दूध देने ढाबा के अंदर घुसा. कुछ देर के बाद बाहर निकला तो बाइक नहीं थी. राजेश ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देते हुए बताया कि जब वह बाइक खड़ी कर ढाबा के अंदर जा रहा था,उसी समय एक पल्सर बाइक में सवार दो लड़के आये थे. जिसमें एक लड़का बनियाडीह गांव का ललन सिंह था. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने एक टीम बनायी व सारवां थाना प्रभारी पिंकू यादव के साथ बनियाडीह गांव में ललन सिंह के घर पहुंचे. पुलिस ने ललन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया व दो बाइक बरामद कर ली. ललन की निशानदेही पर अमित सिंह व संजय गुप्ता के घर से बाइक बरामद हुई. छापेमारी टीम में कौशलेंद्र कुमार, मनीष कुमार,आनंद सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










