अब दो मंजिले भवन में काम करेंगे सारठ बीडीओ-सीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2018 6:05 AM
विज्ञापन
सारठ : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने बुधवार को सारठ में तीन करोड़ 26 लाख की लागत से बने नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया. वे हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि सारठ में 11 माह में नये भवन का काम पूरा हो गया. पालोजोरी में […]
विज्ञापन
सारठ : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने बुधवार को सारठ में तीन करोड़ 26 लाख की लागत से बने नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया. वे हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि सारठ में 11 माह में नये भवन का काम पूरा हो गया. पालोजोरी में भी अगले पांच माह में नया भवन बन कर तैयार हो जायेगा.
इस अवसर पर बीडीओ निशा कुमारी सिंह, पुलिस निरीक्षक अरविंद्र उपाध्याय आदि ने संबोधित किया. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ धनंजय कुमार, थाना प्रभारी एनडी राय, बीटीएम शशांक शेखर, चितरा थाना प्रभारी कैलाश कुमार, एटीएम धर्मेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि रघुनंदन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बीस सूत्री सदस्य मौलाना अशरफ अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराम पोद्दार, गणेश सिंह, राजा तिवारी, सरयुग पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
कौन-कौन सी सुविधाएं हैं नये भवन में
21 हजार आठ सौ 79 वर्गफीट के इस दो मंजिले भवन के ग्राउंड फ्लोर में प्रमुख, सीओ, सीडीपीओ कार्यालय, बैठक हॉल, स्टाफ हॉल, नजारत कक्ष, लेबर कार्यालय व रिसेप्शन व अंचल गार्ड का कक्ष है. वही फर्स्ट फलोर पर बीडीओ, बीसीओ, एमओ, बीइइओ, जेएसएस, बीएओ, बीपीआरओ, बीडब्लूओ, एलइओ, मेडिकल ऑफिसर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, बैठक हॉल समेत कई कार्यालय हैं.
सारठ को दिलायेंगे जिला का दर्जा
सारठ समृद्वि की ओर अग्रसर हैं, अभी पुलिस अनुमंडल बनने वाला है. उसके बाद पूर्ण अनुमंडल बनेगा. यह बातें कृषि मंत्री ने तैतरिया मोड़ पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कहीं. कहा कि सारठ एक विकसित विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है. मंत्री ने मंच से कहा कि सारठ की अगली लड़ाई जिले का दर्जा दिलाने को लेकर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










