बिलासी में हवाई फायरिंग दहशत फैलाने की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2018 4:20 AM
विज्ञापन
देवघर : बिलासी टाउन में फिर एक बार हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा नगर थाने को दी गयी. इसके बाद थाने से गश्ती दल व एसएटी को जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने काफी देर तक खोखा की तलाश की. खोखा तो नहीं […]
विज्ञापन
देवघर : बिलासी टाउन में फिर एक बार हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा नगर थाने को दी गयी. इसके बाद थाने से गश्ती दल व एसएटी को जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने काफी देर तक खोखा की तलाश की.
खोखा तो नहीं मिला, फिर पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. घटना रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच की बतायी जा रही है. बिलासी मुख्य पथ से छत्तीसी होकर देवघर-दुमका मुख्य पथ निकलने वाली गली के मुहाने पर ही बाइक सवार द्वारा हवाई फायरिंग कर निकलने की बात कही जा रही थी.
इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना आयी थी. तत्काल गश्ती दल, एसएटी व पीसीआर आदि को भेजकर छानबीन करायी गयी, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हो रही है. जो घटनास्थल बताया जा रहा था, वहां से खोखा भी नहीं मिला. जानकारी हो कि एक महीने पूर्व भी देर शाम में बिलासी में बाइक सवार युवकों द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत कायम करने की कोशिश की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










