मधुपुर के युवक की रांची में रहस्यमय ढंग से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 3:55 AM
विज्ञापन
मधुपुर : ओडिशा के संबलपुर में कोल इंडिया में बतौर अधिकारी कार्यरत मधुपुर के युवक अयुष अग्रवाल (23) की रांची में रविवार को रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी. आयुष मधुपुर के कुंडु बंगला निवासी कपड़ा व्यवसायी पवन अग्रवाल के छोटे पुत्र थे. आयुष का शव रांची स्थित कोल इंडिया के गेस्ट हाउस से बरामद […]
विज्ञापन
मधुपुर : ओडिशा के संबलपुर में कोल इंडिया में बतौर अधिकारी कार्यरत मधुपुर के युवक अयुष अग्रवाल (23) की रांची में रविवार को रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी. आयुष मधुपुर के कुंडु बंगला निवासी कपड़ा व्यवसायी पवन अग्रवाल के छोटे पुत्र थे. आयुष का शव रांची स्थित कोल इंडिया के गेस्ट हाउस से बरामद हुआ है.
वह अपने 10 अन्य सहकर्मियों के साथ 10 दिन के विशेष प्रशिक्षण के लिए रांची आये हुए थे. रविवार शाम चार बजे उन्हें अन्य दोस्तों के साथ वापस ओडिशा लौटना था. धनबाद आइएसएम के छात्र रहे आयुष की नौकरी छह माह पूर्व ही कोल इंडिया में लगी थी. वह मेधावी छात्र थे. अंतिम बार अपनी मां से शनिवार की रात एक बजे तक मोबाइल से बात हुई थी. मां ने घर भी बुलाया, लेकिन आयुष ने बताया कि वह अपने बड़े भाई की शादी में 22 जून को मधुपुर आयेंगे. बार-बार छुट्टी नहीं मिलेगी.
इधर रविवार दोपहर को अचानक घर वालों को खबर मिली कि रांची में उनकी मौत हो गयी है. इसके बाद पूरा परिवार सदमे में डूब गया. रो-रोकर घर वालों का बुरा हाल है. शव का पोस्टमार्टम रांची में किया गया है. मधुपुर से उसके घर वाले रांची पहुंच गये हैं और शव लेकर लौट रहे हैं. देर रात तक वे लोग घर पहुंचेंगे. इधर घटना की जानकारी मिलने पर शहर के सैकड़ों व्यवसायी, समाज सेवी व अन्य परिजन घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










