पावर प्लांट, प्लास्टिक पार्क व एम्स का शिलान्यास मई में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 4:49 AM

विज्ञापन

देवघर : जमशेदपुर, बोकारो के बाद शुक्रवार को देवघर के कुमैठा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लोईस मरांडी ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर ऑनलाइन 151 नये इंडस्ट्रीज का शिलान्यास किया. […]

विज्ञापन

देवघर : जमशेदपुर, बोकारो के बाद शुक्रवार को देवघर के कुमैठा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लोईस मरांडी ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर ऑनलाइन 151 नये इंडस्ट्रीज का शिलान्यास किया.

मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट लेबल बिजनेस रिफॉर्म प्लान पुस्तक का विमोचन भी किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि नये इंडस्ट्रीज स्थापित करने पर 2700 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. 10 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष एवं 25 हजार से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. सर्वप्रथम बाबा बैद्यनाथ को नमन करता हूं. आजादी के 70 वर्षों के बाद संताल परगना के स्वर्णिम विकास के लिए इस समारोह का आयोजन किया गया है. बड़े उद्योग तो ठीक है. लेकिन, मध्यम व छोटे उद्योग झारखंड की आन-बान-शान है.

अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध करायेंगे रोजगार : सीएम ने कहा : 14 वर्षों तक झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार से थी. स्थिर सरकार बनने के बाद हमने भी ठाना है कि लोगों की जिंदगी बदलेंगे. समाज के अंतिम व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध करायेंगे. झारखंड वर्ष 2020-21 तक देश का सबसे विकसित राज्य में होगा. उन्होंने कहा : हेल्थ, टूरिज्म, एजुकेशन आदि सेक्टर में हमारी सरकार काम कर रही है.
पावर प्लांट, प्लास्टिक पार्क…
आज लोग गर्व से कहते हैं कि हम झारखंडी हैं. दुनिया में भारत को आर्थिक रूप से सुपरपावर बनाने के लिए झारखंड अग्रणी भूमिका निभायेगा.
50 हजार करोड़ का होगा निवेश : प्रधानमंत्री द्वारा मई के अंतिम सप्ताह में धनबाद में वर्षों से बंद पड़ा सिंदरी का खाद कारखाना एवं अडाणी के पावर प्लांट शिलान्यास किया जायेगा. इसमें 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होेगा. देवघर के देवीपुर में 120 करोड़ की लागत से प्लास्टिक पार्क का निर्माण किया जायेगा. प्लास्टिक पार्क एवं एम्स का शिलान्यास मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री करेंगे.
झारखंड अमीर है, लोग गरीब
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अमीर राज्य है. लेकिन, यहां के लोग गरीब हैं. 67 वर्षों से रॉयल्टी खा रहे हैं. लेकिन, झारखंड में गरीबी है. बेरोजगारी है, झारखंड के लोग अभाव की जिंदगी जी रहे हैं. विकास नहीं हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कारण झारखंड का निर्माण हुआ था. वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि आप बहुमत दें, मैं पूर्ण विकास दूंगा.
दुमका के सिल्क सूत की मांग पूरे विश्व में
दुनिया में सिल्क सूत की मांग है. दुमका में सर्वाधिक कोकून का उत्पादन होता है. टेक्सटाइल में इसका उपयोग होता है. इसका बेहतर उपयोग किया जाये तो यहां के लोगों की स्थिति में बदलाव आयेगा.
चार मंत्री व दो सांसद भी मंच पर थे मौजूद
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लोईस मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, धनबाद सांसद पीएन सिंह, देवघर विधायक नारायण दास भी उपस्थित थे.
कार्यक्रम में मौजूद थे कई अधिकारी
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने दिया. इस मौके पर विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव सुनील कुमार वरनवाल, उद्योग निदेशक के रवि कुमार, संताल परगना डीआइजी अखिलेश झा, देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, डीसी दुमका मुकेश कुमार, गोड्डा डीसी कृष्णा पासी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं देवघर के लोग उपस्थित थे.
हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री, गार्ड ऑफ ऑनर
शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री को गॉर्ड ऑफ आनर दिया गया. इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य गेट से आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से गीत-नृत्य के साथ मुख्यमंत्री को मंच तक लेकर गये.
एेज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड अव्वल, आर्थिक विकास दर 8.6
सरकार के साथ जितने भी कंपनियों के एमओयू अब तक हुए हैं धीरे-धीरे सारी कंपनियां जमीन पर उतर रही है. एक साल में झारखंड के जमीन पर निवेशकों द्वारा निवेश भी किया गया. पूरे देश में ऐज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी झारखंड सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि टीम झारखंड के कारण हीं यह संभव हो पाया है कि झारखंड देश का दूसरा राज्य है जहां की आर्थिक विकास दर 8.6 है. झारखंड निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन चुका है.
संताल परगना के लिए विशेष योजनाएं
संथाल परगना आजादी के बाद भी पिछड़ा क्षेत्र रहा लेकिन अब संथाल परगना पिछड़ा नहीं रहेगा, सरकार ने संताल परगना के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनायी है. देवीपुर में 120 करोड़ की लागत से प्लास्टिक पार्क की स्थापना की जाएगी. एम्स की जमीन स्थांतरित कर दी गयी है एवं एयरपोर्ट का भी शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा. ये सारी योजनाएं संथालपरगना के विकास में चार चांद लगायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola