पाकुड़ के सागर को 13वां व रांची के अभिजीत को 19वां रैंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 4:45 AM

विज्ञापन

देवघर : यूपीएससी ने 2017 में हुई सिविल सर्विसेज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हैदराबाद के अनुदीप दुरिशेट्टी ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. अनुदीप साल 2011 में बिट्स पिलानी से ग्रेजुएट हैं. 2013 में उन्हें 790वां रैंक मिला था. दूसरे नंबर पर अनु कुमारी रही. सचिन गुप्ता देश भर […]

विज्ञापन

देवघर : यूपीएससी ने 2017 में हुई सिविल सर्विसेज परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हैदराबाद के अनुदीप दुरिशेट्टी ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. अनुदीप साल 2011 में बिट्स पिलानी से ग्रेजुएट हैं. 2013 में उन्हें 790वां रैंक मिला था. दूसरे नंबर पर अनु कुमारी रही. सचिन गुप्ता देश भर में तीसरे स्थान पर रहे.

अब तक मिली सूचना के अनुसार, पाकुड़ के सागर कुमार को 13वां रैंक मिला है. सागर स्टेट टॉपर रहे हैं. उन्होंने डीएवी कोयलानगर से 10वीं और डीपीएस रांची से 12वीं करने के बाद आइआइटी बीएचयू से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. सागर ने पिछले वर्ष यूपीएससी के असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-वन लाया था. उन्होंने सेमसंग कंपनी बेंगलुरु में तीन माह काम करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी. सागर के पिता मिहिर कुमार झा पाकुड़ के महेशपुर में ब्लॉक को-आॅपरेटिव अफसर हैं.

पाकुड़ के सागर…
राज्य में अभिजीत दूसरे स्थान पर : रांची के ही अभिजीत सिन्हा को 19 वां रैंक मिला है. अब तक की सूचना के अनुसार, अभिजीत राज्य में दूसरे स्थान पर हैं. गोमिया के अभिलाष वर्णवाल ने 44वां रैंक लाया है. रांची के ही पिस्का मोड़ निवासी व आइआइटी खड़गपुर से पास आउट मयंक मनीष को 214 वां रैंक हासिल हुआ है. मयंक मनीष के पिता रांची पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर महेंद्र प्रसाद गुप्ता व मां रेणु प्रसाद हैं. मनीष ने स्कूली शिक्षा डीएवी हेहल से पूरी की है. इसके बाद आइआइटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है. मनीष ने बताया कि उनका यह पहला प्रयास था. वैकल्पिक विषय में गणित रखा था. इनके छोटे भाई प्रियंक भी आइआइटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर रहे हैं.
रांची की श्रेया को 343 वां रैंक
रांची की श्रेया वत्स को 343 वां रैंक मिला है. जमशेदपुर के बागबेड़ा काॅलोनी रोड नंबर तीन में रह कर पढ़ाई करनेवाले रतन कुमार झा को 408 रैंक मिला है. लोहरदगा के हर्षित उरांव को 905 रैंक मिला है. हर्षित भी बीएचयू में एमटेक कर रहे हैं. यह उनका दूसरा प्रयास था. हर्षित ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी लोहरदगा से की है.
इसके बाद सीयूजे झारखंड से नैनो टेक्नोलॉजी में बीटेक करने के बाद आइआइटी बीएचयू से एमटेक किया है. हर्षित के पिता निरंजन उरांव यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया वर्धमान में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं. मां विमला उरांव गृहिणी हैं. गुमला के रहनेवाले आशीष तिर्की को 901 रैंक मिला है. बोकारो के बंधगोड़ा निवासी कुमारी सुनीता को 269 रैंक मिला.
झारखंड में किसे कितना रैंक
नाम रैंक कहां से
सागर कुमार 13वां पाकुड़
अभिजीत सिन्हा 19 वां रांची
अभिलाष वर्णवाल 44वां गोमिया
मयंक मनीष 214 वां रांची
कुमारी सुनीता 269 वां बोकारो
श्रेया वत्स 343 वां रांची
रतन कु झा 408 जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola