बोलेरो के धक्के से युवक की मौत, एक घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 4:44 AM

विज्ञापन

हिंडोलावरण-तपोवन बाइपास सड़क में हुई घटना देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण-तपोवन बाइपास सड़क में गुरुवार की रात करीब दो बजे बोलेरो ने दो युवकों को धक्का मार दिया. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को देर रात ही सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. […]

विज्ञापन

हिंडोलावरण-तपोवन बाइपास सड़क में हुई घटना

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण-तपोवन बाइपास सड़क में गुरुवार की रात करीब दो बजे बोलेरो ने दो युवकों को धक्का मार दिया. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को देर रात ही सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है. घटना से मिली जानकारी के अनुसार, रिखिया थाना क्षेत्र के लुटियातरी गांव निवासी गोविंद यादव व दीपू यादव दोनों लोढ़ीवरण गांव से तिलक में शामिल होकर रात को ही अपने घर पैदल वापस आ रहे थे.
इस क्रम में पथरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी. इससे दोनों युवक घायल हो गये थे. इसमें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही गोविंद यादव (45) की मौत हो गयी. वहीं दीपू यादव घायल हो गये. दीपू के बयान पर मोहनपुर थाना में अज्ञात बोलेरो चालक पर सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कराया गया है. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola