900 लाभुकों को आवास योजना का पहला भुगतान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 4:42 AM

विज्ञापन

देवघर : नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से देवघर नगर निगम के कुल 22 वार्डों के दो हजार गरीबों को मकान मिलेगा. निगम की ओर से हर वार्ड में लाभुकों का चयन किया गया है. कामों को तेजी से निबटाया जा रहा है. निगम की ओर से नौ सौ लाभुकों को आवास योजना […]

विज्ञापन

देवघर : नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से देवघर नगर निगम के कुल 22 वार्डों के दो हजार गरीबों को मकान मिलेगा. निगम की ओर से हर वार्ड में लाभुकों का चयन किया गया है. कामों को तेजी से निबटाया जा रहा है. निगम की ओर से नौ सौ लाभुकों को आवास योजना का पहला भुगतान कर दिया. एक्वा पंप इंफ्रांवेंचर लिमिटेड बनाने के लिए अधिकृत है. उसे मकान का मॉनीटरिंग, सुपरविजन, जीयोटेक, पानी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, सिवरेज, ड्रेनेज की व्यवस्था करना है.

विभाग की ओर से 30 जून तक सौंप देने का निर्देश है. इसमें लाभुक को ग्रेट ग्रील प्लास्टर खुद करना होगा. इस संबंध में सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गयी है. निगम में शामिल गांवों के लाभुकों काे लाभ दिया जायेगा. मकान की मजबूती के लिए जुटको, निगम व यूएलवी के इंजीनियराें का सहयोग लिया जा रहा है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि लाभुक काम करके मजदूरी भी ले सकता है. उसके खाते में मजदूरी चली जायेगी.

22 वार्डों के दो हजार लोगों को मिलेगा आवास
वार्ड 01 में 134 आवास
वार्ड 02 में 82 आवास
वार्ड 03 में 50 आवास
वार्ड 05 में 85 आवास
वार्ड 06 में 103 आवास
वार्ड 07 में 175 आवास
वार्ड 33 में 126 आवास
वार्ड 34 में 151 आवास
वार्ड 35 में 71 आवास
वार्ड 36 में 212 आवास
आवास की स्थिति
चार सौ स्क्वायर फीट में दो रूम, एक किचन, एक बाथरूम व बरामदा रहेगा. यह जिम्मेदारी एक्वा पंप इंफ्रांवेंचर लिमिटेड को दी गयी है.
हर वार्ड में हो रहा है लाभुकों का चयन
30 जून तक बन कर होगा तैयार
एक्वा पंप इंफ्रांवेंचर लिमिटेड है बनाने के लिए अधिकृत
मकान का मॉनीटरिंग, सुपरविजन, जीयोटेक, पानी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, सिवरेज, ड्रेनेज की करेंगे व्यवस्था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola