पुलिस के साथ मारपीट, दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 4:42 AM

विज्ञापन

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के खरजोरी में जमीन विवाद की जांच में गयी पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई करते हुए गाली गलौज की व दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी. एएसआइ रवींद्र सिंह के बयान पर थाना कांड संख्या 36/18 दर्ज किया गया है. जिसमें चार नामजद समेत छह […]

विज्ञापन

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के खरजोरी में जमीन विवाद की जांच में गयी पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई करते हुए गाली गलौज की व दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी. एएसआइ रवींद्र सिंह के बयान पर थाना कांड संख्या 36/18 दर्ज किया गया है. जिसमें चार नामजद समेत छह को आरोपी बनाया गया है.

लहरजोरी के मनीउद्दीन मियां की ओर से जमीन विवाद को लेकर एसडीओ को आवेदन दिया गया था. इसकी जांच का आदेश एसडीओ ने मारगोमुंडा पुलिस को दिया था. मामले की जांच के लिए थाना के एएसआइ रवींद्र सिंह अन्य जवान के साथ खरजोरी गांव पहुंचे. पुलिस जमीन के संबंध पूछताछ ही कर रही थी कि गांव के ही चिरागउद्दीन मियां, इबरार अंसारी, इमरान अंसारी, जाकीर अंसारी व दो अन्य ने जांच से संबंधित कागजात छीन ली. सभी पुलिस से धक्कामुक्की करने लगे. सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एएसआइ की मोबाइल छिन ली व गांव से जाने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola