मई में पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे पीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 4:27 AM

विज्ञापन

देवघर. 151 इंडस्ट्रीज का शिलान्यास, बोले सीएम देवघर : रांची, जमशेदपुर और बोकारो के बाद शुक्रवार को देवघर के कुमैठा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन

देवघर. 151 इंडस्ट्रीज का शिलान्यास, बोले सीएम

देवघर : रांची, जमशेदपुर और बोकारो के बाद शुक्रवार को देवघर के कुमैठा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फोर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने संयुक्त रूप से बटन दबा कर 151 नये इंडस्ट्रीज का ऑनलाइन शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट लेबल बिजनेस रिफॉर्म प्लान पुस्तक का विमोचन भी किया.
कार्यक्रम में उन्होंने कहा : नये इंडस्ट्रीज स्थापित करने पर 2700 करोड़ खर्च किये जायेंगे. 10 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. 25 हजार से ज्यादा लोग अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा : आजादी के 70 वर्षों के बाद संताल परगना के स्वर्णिम विकास के लिए इस समारोह का आयोजन किया गया है. बड़े उद्योग तो ठीक हैं. लेकिन, मध्यम व छोटे उद्योग झारखंड की आन-बान-शान हैं
50 हजार करोड़ का होगा निवेश :
मुख्यमंत्री ने कहा : मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री धनबाद में वर्षों से बंद पड़ा सिंदरी का खाद कारखाना और अडाणी के पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इसमें 50 हजार करोड़ का
निवेश होगा.
मई में पावर प्लांट…
देवघर के देवीपुर में 120 करोड़ की लागत से प्लास्टिक पार्क का निर्माण किया जायेगा. प्लास्टिक पार्क व एम्स का शिलान्यास भी मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री करेंगे.
लोगों की स्थिति में बदलाव आयेगा : मुख्यमंत्री ने कहा : झारखंड अमीर राज्य है. लेकिन, यहां के लोग गरीब हैं. 67 वर्षों से रॉयल्टी खा रहे हैं. लेकिन, झारखंड में गरीबी है. बेरोजगारी है, झारखंड के लोग अभाव की जिंदगी जी रहे हैं. विकास नहीं हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कारण झारखंड का निर्माण हुआ था. वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से विकास का वादा किया था. उन्होंने कहा : दुनिया में सिल्क सूत की मांग है. झारखंड में सर्वाधिक कोकून का उत्पादन होता है. टेक्सटाइल में इसका उपयोग होता है. इसका बेहतर उपयोग किया जाये, तो यहां के लोगों की स्थिति में बदलाव आयेगा.
चार मंत्री व दो सांसद भी मंच पर थे मौजूद
स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, धनबाद सांसद पीएन सिंह और देवघर विधायक नारायण दास मंच पर मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने दिया. मौके पर विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव सुनील कुमार वरनवाल, उद्योग निदेशक के रवि कुमार, संताल परगना डीआइजी अखिलेश झा सहित देवघर के एसपी और दुमका व गोड्डा के डीसी मौजूद थे.
हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री, गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्यमंत्री रघुवर दास हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ आॅनर दिया गया. इसके बाद कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट से आदिवासी कलाकार पारंपरिक तरीके से गीत-नृत्य के साथ मुख्यमंत्री को मंच तक लेकर गये.
2018 तक झारखंड के गांवों में 24 घंटे िमलेगी िबजली, हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ेंगे
चाकुलिया व संताल में लगेगी पेपर फैक्टरी
मुख्यमंत्री ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि संताल परगना व चाकुलिया में बांस की खेती बहुत होती है. इन दोनों जगहों पर पेपर फैक्टरी लगाने की योजना है. केंद्र सरकार ने एक लाख किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन (एनबीएम ) को मंजूरी दी. इसी के तहत झारखंड में पेपर फैक्टरियां लगायी जायेंगी. मु्ख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का विकास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूरे देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखंड पहले नंबर पर है. झारखंड देश का दूसरा राज्य है जहां की आर्थिक विकास दर 8.6 है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola