देवघर : काला झंडा, कपड़ा या अन्य समान ले जाने पर रहेगी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 7:04 AM
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह स्थित कुमैठा स्टेडियम में आयोजित मोमेंटम झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. गुरुवार की शाम एसडीओ रामनिवास यादव व एसडीपीअो दीपक पांडे ने पुलिस पदाधिकारी और जवानों को सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपनी-अपनी जगहों पर मुस्तैद रहने […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह स्थित कुमैठा स्टेडियम में आयोजित मोमेंटम झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. गुरुवार की शाम एसडीओ रामनिवास यादव व एसडीपीअो दीपक पांडे ने पुलिस पदाधिकारी और जवानों को सुरक्षा संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपनी-अपनी जगहों पर मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है.
आम लोगों को जांच पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति होगी. हेलीपैड सहित काॅम्प्लेक्स के चारों अोर गश्ती दल को लगाया गया है, जबकि चहरदीवारी के चारों ओर जवानों की भारी सुरक्षा तैनात रहेगी. हेलीपेड के पास किसी भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी को सेल्फी लेने या फोटो खिंचवाने पर पांबदी लगायी गयी है. कुमैठा-देवघर पथ के सगदाहा मोड़ के समीप बैरियर लगाया गया है, जहां गहन छानबीन की जायेगी.
बैरियर स्थल के समीप ही छोटे-बड़े वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था होगी. जबकि देवघर की ओर से आने वाले लोगों को डढ़वा पुल पर ही जांच पड़ताल कर आगे के लिए जाने दिया जायेगा. कार्यक्रम स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर वाहनों को रोक दिया जायेगा. वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के पास किसी प्रकार के फेंके जाने वाले वस्तु व काला झंडा दिखाये जाने की आशंका के मद्देनजर काला कपड़ा सहित अन्य आपत्तिजनक सामान की जांच-पड़ताल के बाद ही आगेे बढ़ने का आदेश होगा.
उन्हाेंने पुलिस जवानों से कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास क्षेत्र में किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर वरीय अधिकारी को तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सादे लिबास में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इस दौरान सीअो जयवर्धन कुमार, बीडीअो रजनीश कुमार सहित कई थानों के प्रभारी व जैप जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










