''अपना हैंड पंप, आप ही संभाले'' जागरुकता कार्यक्रम का ठेका चहेते को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:38 AM
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम पर खर्च किये जायेंगे करीब दो लाख रुपये बगैर किसी टेंडर के एनजीओ को सौंप दिया काम जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के इस निर्णय पर तरह-तरह की हो रही चर्चा देवघर : चापानल की सामान्य मरम्मत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘अपना हैंड पंप, आप ही संभालें’ कार्यक्रम की शुरुआत […]
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम पर खर्च किये जायेंगे करीब दो लाख रुपये
बगैर किसी टेंडर के एनजीओ को सौंप दिया काम
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के इस निर्णय पर तरह-तरह की हो रही चर्चा
देवघर : चापानल की सामान्य मरम्मत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘अपना हैंड पंप, आप ही संभालें’ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. डीसी ने हरी झंडी दिखा कर पिछले सप्ताह अलग-अलग प्रखंडों के लिए 10 जागरूकता रथ को रवाना किया. इस जागरूकता की आड़ में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जागरूकता फैलाने का काम बगैर किसी टेंडर के पसंदीदा एनजीओ लोक प्रेरणा को सौंप दिया गया है. जागरूकता फैलाने के इस कार्य पर करीब दो लाख रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है. बगैर किसी टेंडर के एनजीओ को काम सौंपने के बाद तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. आखिर किस परिस्थिति में बगैर किसी टेंडर के एनजीओ को काम सौंपा गया.
गर्मी के साथ ही चापाकल में खराबी होने की शिकायत शुरू हो जाती है. चापानल की सामान्य मरम्मत के लिए प्रत्येक पंचायत के मुखिया के पास औजार उपलब्ध कराया गया है, लेकिन जागरूकता के अभाव में हर कोई विभाग पर निर्भर हो जाता है. इसलिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
पीएचइडी के सहयोग से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘अपना हैंड पंप, आप ही संभालें’ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. लोक प्रेरणा एनजीओ जरूर है, लेकिन यह काम एनजीओ की हैसियत से नहीं दिया गया है. बल्कि जिले के न्यूनतम निर्धारित दर पर काम करने का निर्देश दिया गया है. वह कहीं भी अपना लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. न्यूनतम दर पर भुगतान प्रचार-प्रसार एवं मुखिया की रिपोर्ट के आधार पर किया जायेगा.
– रवि कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










