मां! मेरा क्या कसूर, न आंचल मिला, न कफन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:36 AM

विज्ञापन

देवघर : देवघर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है. यह तस्वीर आपको झकझोर कर रख देगी. ममता का गला घोंट कर बाइपास रोड पर पुरनदाहा पुल के समीप सड़क किनारे एक झाड़ी में किसी ने एक मृत नवजात बच्ची को कार्टून में रख कर फेंक दिया. झाड़ी में शव होने […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है. यह तस्वीर आपको झकझोर कर रख देगी. ममता का गला घोंट कर बाइपास रोड पर पुरनदाहा पुल के समीप सड़क किनारे एक झाड़ी में किसी ने एक मृत नवजात बच्ची को कार्टून में रख कर फेंक दिया. झाड़ी में शव होने की सूचना किसी ने नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने के एसआइ संजय कुमार झा, एएसआइ डीके सिंह व एएसआइ ओमप्रकाश पहुंचे. पुलिस के अनुसार, एक प्रिंटेड साड़ी में लपेटकर कार्टून के अंदर नवजात को रख दिया गया था.

देखने से लगा कि नवजात बच्ची है, जो एक-दो दिन की है. मृत नवजात का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर मृत नवजात बच्ची को फेंका गया था, उसके आसपास कई प्राइवेट क्लिनिक हैं. ऐसे में बच्ची किसने और कब वहां फेंका जांच का विषय है. मामले में आसपास के सभी प्राइवेट क्लिनिक से भी पूछताछ की जायेगी. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola