देवघर से अगरतला के लिए चलेेगी सुपरफास्ट ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:28 AM
देवघर : देवघर से अगरतला के लिए वीकली सुपरफास्ट ट्रेन अप्रैल के अंत या मई में शुरू होगी. नॉर्थ इस्ट के अगरतला तक यह ट्रेन जायेगी. इस 1451 किलोमीटर की यात्रा देवघर, जसीडीह होते हुए किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, फरक्का, कटिहार, सिल्लीगुड़ी, कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गोवाहटी, लामदिंग, सिलचर, अगरतला पहुंचेगी. रेलवे बोर्ड ने अंतिम […]
देवघर : देवघर से अगरतला के लिए वीकली सुपरफास्ट ट्रेन अप्रैल के अंत या मई में शुरू होगी. नॉर्थ इस्ट के अगरतला तक यह ट्रेन जायेगी. इस 1451 किलोमीटर की यात्रा देवघर, जसीडीह होते हुए किऊल, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, फरक्का, कटिहार, सिल्लीगुड़ी, कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गोवाहटी, लामदिंग, सिलचर, अगरतला पहुंचेगी. रेलवे बोर्ड ने अंतिम रूप से इसकी स्वीकृति दे दी है. अब क्षेत्र के लोगों के लिए न सिर्फ घूमना-फिरना आसान हो जायेगा, बल्कि व्यापार के नये द्वार खुल जायेंगे. पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी. यहां के लोग आसानी से नॉर्थ इस्ट जा पायेंगे. वहीं रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










