क्रीड़ा भारती को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2018 9:43 AM
देवघर : क्रीड़ा भारती द्वारा योगा सह गोष्ठी का आयोजन दीनबंधु स्कूल देवघर में किया गया. इसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग संघ चालक मधुसूदन मंडल, जिला संघ चालक डॉ युगल किशोर चौधरी, सोमदत्त मिश्रा व विजय प्रताप सनातन ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य वक्ता मधुसूदन मंडल ने कहा कि समाज के युवा […]
देवघर : क्रीड़ा भारती द्वारा योगा सह गोष्ठी का आयोजन दीनबंधु स्कूल देवघर में किया गया. इसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग संघ चालक मधुसूदन मंडल, जिला संघ चालक डॉ युगल किशोर चौधरी, सोमदत्त मिश्रा व विजय प्रताप सनातन ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य वक्ता मधुसूदन मंडल ने कहा कि समाज के युवा वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हाे रहे हैं.
इतनी सुबह में जब लोगों के पास इतनी व्यस्तता है, फिर भी यहां सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं. जिला मंत्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में क्रीड़ा भारती का विस्तार प्रखंड से लेकर गांव तक करना है. जिससे गांव के लोग बढ़-चढ़ कर आगे आयेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजीत कुमार राय ने कहा कि क्रीड़ा भारती विदेशी खेल को साथ में लेते हुए स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है.
जो समाज के हर वर्ग को मैदान में देखना चाहता है. जिससे एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा. योग शिक्षक के रूप में सूरेश्वर प्रसाद व विजय उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया. इस अवसर पर जिला मंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष संजीव झा, आलोक कुमार, सह मंत्री चंदन कुमार राम, नीतीश सिंह राजपूत, राहुल सिंह, गौतम कुमार, जीवेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










