पुत्र की हत्या के केस में फरार शंकर नंदन पहाड़ मुहल्ले से गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2018 4:57 AM

विज्ञापन

मंगाया ऑनलाइन मोबाइल खोला तो निकले खाली डिब्बे पोस्टऑफिस के जरिये मनीष को भेजा गया था पार्सल, इसलिए नहीं हुआ था शक नगर थाने में आकर दी लिखित शिकायत, जांच में जुटी पुलिस देवघर : साइबर ठग अब अलग-अलग तरीके से ठगी कर रहे हैं. इसमें हाइप्रोफाइल तरीके अपनाये जा रहे हैं, ताकि लोगों को […]

विज्ञापन

मंगाया ऑनलाइन मोबाइल खोला तो निकले खाली डिब्बे

पोस्टऑफिस के जरिये मनीष को भेजा गया था पार्सल, इसलिए नहीं हुआ था शक
नगर थाने में आकर दी लिखित शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
देवघर : साइबर ठग अब अलग-अलग तरीके से ठगी कर रहे हैं. इसमें हाइप्रोफाइल तरीके अपनाये जा रहे हैं, ताकि लोगों को तनिक भी शंका नहीं होगी. ऐसा ही मामला नगर थाना क्षेत्र के सत्संग सुरा तिलोना निवासी मनीष कुमार के साथ हुआ. मनीष को मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने 40 परसेंट ऑफ में रेडमी नोट-5 प्रो मोबाइल देने का झांसा दिया. उक्त मोबाइल धारक के झांसे में फंसकर मनीष ने रेडमी नोट-5 प्रो मोबाइल उससे बुक करा ली. इसके बाद पिछले सप्ताह पोस्टऑफिस द्वारा मनीष को एक पार्सल आया. पार्सल के सीलबंद डिब्बे पर उसके नाम का मनी रिसिप्ट चिपका हुआ था, जिसमें आर्डर आइडी, टीन व इ बिलर आइडी नंबर भी लिखा हुआ था.
देखने से नहीं लग रहा था कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई. मनी रिसिप्ट के अनुसार 6200 रुपये का भुगतान कर उसने पार्सल रिसिव कर लिया. बाद में पार्सल खोला, तो उसके अंदर तीन गुल के डिब्बे के साथ कुबेर चालीसा भरा हुआ था. बाद में उक्त मोबाइल धारक को कॉल कर जानकारी दी, ताे एक सप्ताह तक वह टालमटोल करता रहा. इसके बाद मनीष के मोबाइल नंबर को उसने ब्लॉक कर दिया. अपनी शिकायत देने मनीष पोस्टऑफिस में भी गया. वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, तो शिकायत देने नगर थाना पहुंचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola