भक्त अपने नाम से करा सकेंगे सरकारी व शृंगार पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 4:55 AM
विज्ञापन
दान के पैसे से सरकारी व शृंगार पूजा में लगने वाली सामग्री की खरीदारी की तैयारी खर्च का आकलन कर लिया जायेगा निर्णय देवघर : बाबा मंदिर में हर दिन हाेने वाली सरकारी व शृंगार पूजा को भक्त अपने नाम से करा सकेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. सरकारी व शृंगार पूजा में सामग्रियों पर […]
विज्ञापन
दान के पैसे से सरकारी व शृंगार पूजा में लगने वाली सामग्री की खरीदारी की तैयारी
खर्च का आकलन कर लिया
जायेगा निर्णय
देवघर : बाबा मंदिर में हर दिन हाेने वाली सरकारी व शृंगार पूजा को भक्त अपने नाम से करा सकेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. सरकारी व शृंगार पूजा में सामग्रियों पर होने वाले खर्च को दानदाताओं से लेने पर मंदिर प्रबंधन विचार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भक्तों को पूजा में आने वाले खर्च को सीधे मंदिर के एकाउंट में जमा कराना होगा तथा खर्च देने वाले दानदाता के नाम से उस दिन की पूजा होगी. हालांकि प्रबंधन दान देने वाले दाता को पूजा में शामिल हाेने की अनुमति प्रदान नहीं करेगी.
जानकारी के अनुसार, लाइफ टाइम मेंबर की तरह प्रबंधन अब किसी तरह की फजीहत मोल लेना नहीं चाहती है. बताते चलें कि तत्कालीन प्रबंधन बोर्ड ने लाइफ टाइम मेंबर को सरकारी पूजा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की थी. बोर्ड भंग होने के बाद इस परंपरा को हाईकोर्ट ने बंद कर दिया, तो प्रबंधन को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था. अगर नये निर्णय पर पर सहमति बन जायेगी, तो इसे बाबा मंदिर की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. भक्त ऑनलाइन आवेदन करेंगे. आवेदन स्वीकृत हाेने के बाद पैसा जमा कराने का मैसेज भेजा जायेगा. साथ ही मैसेज के साथ उनके नाम से पूजा व शृंगार की तिथि की सूचना भी दे
दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










