बाबा मंदिर में 50 हजार भक्तों ने किया जलार्पण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 4:54 AM

विज्ञापन

देवघर : चैत्र पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में अहले सुबह से ही जलार्पण करने वाले भक्तों की कतार लगी रही. भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए चुस्त व्यवस्था के तहत कतारबद्ध तरीके से जलार्पण कराने की व्यवस्था जारी रही. भक्तों की कतार का संचालन क्यू कॉम्प्लेक्स से किया जा रहा था. वहीं जल्द पूजा […]

विज्ञापन

देवघर : चैत्र पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में अहले सुबह से ही जलार्पण करने वाले भक्तों की कतार लगी रही. भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए चुस्त व्यवस्था के तहत कतारबद्ध तरीके से जलार्पण कराने की व्यवस्था जारी रही.

भक्तों की कतार का संचालन क्यू कॉम्प्लेक्स से किया जा रहा था. वहीं जल्द पूजा करने वाले भक्तों की भीड़ शीघ्र दर्शनम काउंटर खुलने के साथ ही देखी गयी, जो दोपहर तक जारी रही. पट बंद होने तक करीब 50 हजार भक्तों ने कामानालिंग पर जलार्पण कर मंगलकामना की. वहीं सावन माह की तरह शीघ्र दर्शनम कूपन भी रिकॉर्ड स्तर पर बिका. ढाई सौ रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 2581 भक्तों ने कूपन लेकर जलार्पण किया. पासधारक भक्तों को प्रशासनिक भवन से गर्भ गृह तक भेजने की व्यवस्था को जारी रखा गया. पूर्णिमा पर पास से मंदिर को 06,45,250 रुपये की आमदनी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola