साइबर ठगों की तलाश में कोठिया जनाकी में छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 4:52 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जनाकी गांव में साइबर ठगों की तलाश में स्थानीय पुलिस की छापेमारी हुई. पुलिस की छापेमारी कोठिया जनाकी स्कूल के आगे झाड़ियां व जोरिया के आसपास हुई, लेकिन पुलिस को देख साइबर ठग दमगी होते हुए कटवन गांव की ओर भाग गये. पुलिस ने कोठिया जनाकी व मोहनाकनाली […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जनाकी गांव में साइबर ठगों की तलाश में स्थानीय पुलिस की छापेमारी हुई. पुलिस की छापेमारी कोठिया जनाकी स्कूल के आगे झाड़ियां व जोरिया के आसपास हुई, लेकिन पुलिस को देख साइबर ठग दमगी होते हुए कटवन गांव की ओर भाग गये. पुलिस ने कोठिया जनाकी व मोहनाकनाली गांव के आधे दर्जन साइबर ठगों की सूची तैयार कर रखी है. इन साइबर ठगों की तलाश पुलिस तीन माह से कर रही है. पुलिस को रुपायडीह गांव के एक सिम विक्रेता की भी तलाश है. पुलिस खरगडीहा, बांक व डुमरिया गांव के कई साइबर ठगों को खाेज रही है. पिछले दिनों दिल्ली पुलिस भी मोहनाकनाली गांव के एक बड़े साइबर ठग की तलाश में छापेमारी कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola